फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The folk culture of Jaunsar Bawar has a distinct identity

पर्वतीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध है सरकार : प्रेमचंद अग्रवाल

Sat, 16 Dec 2023 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The folk culture of Jaunsar Bawar has a distinct identity
Iबाढौ में आयोजित खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्रीI
विज्ञापन


वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जौनसार बावर की लोक संस्कृति देश और विदेश में अलग पहचान रखती है। जौनसार बावर का ऐतिहासिक महत्व होने के साथ-साथ भौगोलिक रूप से भी अलग स्थान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विशेष तौर से पर्वतीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध है। प्रेमचंद अग्रवाल शनिवार को बाढौ गांव में जौनसार बावर उत्थान समिति की ओर से स्व. प्रताप सिंह चौहान स्मृति खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
संसदीय कार्यमंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य रही है। खेल नीति के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में आने के लिए पहले से अधिक अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने जौनसार बावर उत्थान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छिपी हुई प्रतिभाओं को उभरकर आने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, समिति अध्यक्ष राजेश चौहान, सीताराम चौहान, केसर सिंह चौहान, लोक पंचायत के संस्थापक सदस्य भारत चौहान, सुल्तान सिंह, नारायण सिंह चौहान, गंभीर चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed