फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The first match in the Monal Cup competition was played

मोनाल कप : सचिवालय हरिकेन, सचिवालय ए की टीम ने जीता मैच

Wed, 08 Nov 2023 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The first match in the Monal Cup competition was played
Iहरिकेन बनाम सचिवालय ए के बीच गुरुवार को होगा फाइनल मुकाबलाI
विज्ञापन




अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता मोनाल कप में पहला मैच सचिवालय हरिकेन व सचिवालय पैंथर्स के बीच खेला गया। सचिवालय हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। सुनील मैंदोला ने नाबाद 74, विनोद शर्मा ने 30 रन की पारी खेली। पैंथर्स के लिए सौरभ उनियाल ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स की टीम 9 विकेट पर 151 रन ही बना पाई। प्रमोद ने 53 और सौरभ उनियाल ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में विनोद शर्मा ने तीन और अनुज, आशीष ने दो-दो विकेट झटके। हरिकेन ने मैच 17 रनों से जीत लिया। फाइटर ऑफ द मैच प्रमोद को और मैन ऑफ द मैच सुनील मैंदोला को दिया गया।


महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा सेमीफाइनल मैच सचिवालय डेंजर और सचिवालय ए के बीच हुआ। सचिवालय डेंजर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवरों में 99 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ए की टीम ने 13 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। फाइटर ऑफ द मैच फाजिल को और मैन ऑफ द मैच तुलसी को दिया गया। फाइनल मैच राज्य स्थापना दिवस पर 9 नवंबर को सचिवालय हरिकेन बनाम सचिवालय ए के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed