फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The festival of Eid-ul-Azha (Bakrid) was celebrated with

ईद-उल-अजहा : मस्जिदों में नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Tue, 18 Jun 2024 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
The festival of Eid-ul-Azha (Bakrid) was celebrated with
I बड़ी संख्या में ईदगाहों और मस्जिदों में जुटे लोग, एक-दूसरे के गले मिलकर दी मुबारकबादI
विज्ञापन


ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार महानगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।


सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित ईदगाह में सुबह 8.30 बजे शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी ने नमाज अदा कराते हुए मुल्क में शांति और भाईचारे की दुआएं कराईं। शहर काजी ने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। जरूरतमंदों, गरीब और असहाय लोगों की मदद करें और उन्हें अपने साथ त्योहार में शामिल रखें। इससे पहले नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही लोग पूरे उत्साह के साथ ईदगाह पहुंचने शुरू हो गए थे। ईद-उल-अजहा के को देखते हुए ईदगाह में साफ-सफाई और पीने के पानी का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन




शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में छोटे बच्चे भी अपने पिता की उंगली पकड़कर नमाज अदा करने पहुंचे। इनमें कई बच्चे ऐसे थे जो पहली बार नमाज अदा करने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed