फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The father himself was standing with the child in his lap

Dehradun News: सड़क पर नहीं छोड़ा, खुद बच्ची को गोद में लिए खड़ा था पिता

Sun, 06 Jul 2025 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The father himself was standing with the child in his lap
बच्ची के माता-पिता ने उसे सड़क किनारे नहीं छोड़ा था। बल्कि, पिता खुद उसे गोद में लेकर सड़क किनारे खड़ा था। उसने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन कर जानकारी दी थी कि यह बच्ची उसे यहां पड़ी मिली थी। यह जानकारी उसने शनिवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश होकर दी है। इसकी तस्दीक समिति ने चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मचारियों से भी की, जिन्होंने बच्ची को उसके हाथों से लिया था। बाल कल्याण समिति की ओर से बताया गया कि समिति अध्यक्ष के सामने बच्ची के पिता से विस्तृत पूछताछ की थी। उसने समिति को बताया कि वह गुजरात में नौकरी करता है। उसने युवती के साथ दो साल पहले गुजरात के एक मंदिर में शादी की थी। इसके बाद पिछले साल युवती (बच्ची की मां) पढ़ाई करने के लिए देहरादून आ गई। यहां बच्ची की मां पीजी में रहने लगी। बीच-बीच में युवक भी उससे मिलने आता था। इस बीच वह गर्भवती हो गई। अब जब युवती के प्रसव का समय आया तो सात दिन पहले युवक गुजरात से दून आया था। बच्ची का जन्म बीती दो जुलाई को दून अस्पताल में हुआ। इसके बाद दोनों इस पशोपेश में पड़ गए कि किस तरह से इसको पाला जाएगा। इसी के चलते युवक अपनी दो दिन की बच्ची को लेकर पंत मार्ग पर पहुंच गया। उसने वहीं से चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन किया। समिति के अनुसार जिस वक्त चाइल्ड लाइन के कर्मचारी वहां पहुंचे तो युवक बच्ची को गोद में लिए खड़ा था। उसने उन्हें बताया था कि वह यहां से गुजर रहा था तो बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसे उठा लिया। चाइल्ड लाइन के कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जब नंबर की जांच की तो पता चला कि वह बच्ची का पिता ही था, लेकिन वही खुद उसे लिए खड़ा था यह बात उसने अब बाल कल्याण समिति के सामने बताई, जिसकी तस्दीक चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने भी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed