फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The dustbin will not move in a disorganized manner.

Dehradun News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा- अव्यवस्थित ढंग से कूड़ाघर का संचालन नहीं होने दिया जाएगा

Wed, 12 Feb 2025 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The dustbin will not move in a disorganized manner.

विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने जनप्रतिनिधियों के साथ शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्हाेंने कूड़ाघर की अव्यवस्थाओं पर रोष जताते हुए कहा कि कंपनी को नियम विरुद्ध कार्य नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कूड़ाघर में कीटनाशक का छिड़काव सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कूड़ाघर के कारण सेलाकुई के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण लोग अपने खिड़की दरवाजे तक खुले नहीं छोड़ पाते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अव्यवस्थित ढंग से कूड़ाघर का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। उधर, निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अमित पवार ने कहा कि प्लांट मैनेजमेंट अपने मनमानी पर उतर आया है। कहीं पर भी कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। जिस एनवायरमेंटल टेक्नो कंपनी को दो साल के भीतर आरडीएफ उठाने का ठेका दिया गया है वह पुराने कूड़े को बेतरतीब ढंग से खोद रही है। इससे, घातक गैस निकलकर वातावरण में घुल रही है। निरीक्षण के दौरान पूर्व सैनिक पारस थापा, सभासद पंकज थापा, किरण पवार, निरंजन चौहान, दीपेंद्र कंडारी, बीना बमराड़ा, कुसुम भट्ट, रीना असवाल, अशोक नेगी, शराफत अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed