फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctor negligence delivery near lift health workers arrived after 15 minutes created chaos in Doon hospital

Dehradun: डॉक्टर बोले- टहलकर आओ...लिफ्ट के पास ही हो गया प्रसव,15 मिनट बाद पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी, मची अफरातफरी

Sun, 30 Jul 2023 12:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 30 Jul 2023 12:55 PM IST
सार

दून महिला अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला की अचानक डिलीवरी हो गई।डॉक्टरों ने महिला को बाहर टहलने के लिए बोला। वह वार्ड से बाहर निकलकर टहल रही थीं। कि तभी लिफ्ट के पास महिला का प्रसव हो गया।

विज्ञापन
Doctor negligence delivery near lift health workers arrived after 15 minutes created chaos in Doon hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला का उस समय प्रसव हो गया, जब डॉक्टरों ने उसे बाहर टहलने के लिए भेजा था। अचानक हुई डिलीवरी से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। पति के अनुसार, करीब 15 मिनट बाद स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे और जच्चा-बच्चा को वार्ड में ले गए। फिलहाल दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन



मामला शनिवार सुबह के समय दून महिला अस्पताल का है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले सनी ने बताया, तड़के करीब चार बजे उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी कांति देवी को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें बाहर टहलने के लिए बोला। वह वार्ड से बाहर निकलकर टहल रही थीं। इसी दौरान लिफ्ट के पास उनका प्रसव हो गया। शोर सुनकर आसपास लोग एकत्र हो गए और अफरातफरी मच गई। सनी के अनुसार, करीब 15 मिनट बाद स्वास्थ्य कर्मी आए और जच्चा-बच्चा दोनों को अंदर ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudraprayag:  तुंगनाथ की यात्रा पर आए असम के यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, स्ट्रेचर पर लेकर आया रेस्क्यू दल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अस्पताल के स्टॉफ और महिला के तीमारदार से बात की जा रही है। पता चला है कि महिला को प्रसव पीड़ा नहीं हो रही थी। इसलिए, डॉक्टर ने टहलने के लिए कहा था। इसी दौरान प्रसव हो गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नवजात को निक्कू वार्ड में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। -डॉ. चित्रा जोशी, एचओडी, स्त्री रोग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed