{"_id":"65302349a3e1913e4f04a2c6","slug":"the-divisional-headquarters-has-called-for-a-report-from-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-269605-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सहायक वन संरक्षक ने रेंज अधिकारी से रिपोर्ट तलब की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सहायक वन संरक्षक ने रेंज अधिकारी से रिपोर्ट तलब की
विज्ञापन
विज्ञापन
Iसेब की बगीचे से बरामद हुए थे 52 स्लीपरI
कोटी कनासर स्थित सेब के बगीचे में मिले देवदार के स्लीपर मामले में प्रभागीय मुख्यालय ने रेंज अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
बीते मंगलवार को चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत कनसार रेंज के कोटी कनासर से वन कर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर देवदार के 52 स्लीपर बरामद किए थे। स्थानीय निवासी कुंवर सिंह, कुंदन सिंह आदि का कहना है कि लगातार प्रतिबंधित प्रजाति के अवैध स्लीपर बरामद होने से स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में संरक्षित प्रजाति के वृक्षों का अवैध कटान किया गया।
कहा, जहां एक ओर सरकार तथा वन विभाग वनों के संरक्षण एवं संवर्धन की बड़ी-बड़ी बातें करता है। वहीं दूसरी ओर लगातार बड़े पैमाने पर संरक्षित प्रजाति के वृक्षों का कटान किया जा रहा है। अवैध कटान में संलिप्त विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों के विरुद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
प्रभाग के सहायक वन संरक्षक मुकुल कुमार ने बताया कि इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि जुलाई माह में वन मंत्री के आदेश पर अवैध कटान मामले की जांच की गई थी। करीब 15 दिनों तक चली चेकिंग अभियान के दौरान खेत खलिहानों, घरों, दुकानों के साथ ही पंचायत और स्कूल भवनाें से 4500 स्लीपर बरामद हुए थे। मामले में 17 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन