{"_id":"695e750bc8aea2821a0f694c","slug":"the-directorate-of-agriculture-has-sought-a-report-on-the-damage-caused-to-crops-due-to-lack-of-rain-dehradun-news-c-5-drn1043-873720-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कृषि निदेशालय ने बारिश न होने से फसलों को हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कृषि निदेशालय ने बारिश न होने से फसलों को हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
- वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में विभिन्न कृषि योजनाओं की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। कृषि निदेशालय ने मामले में बैठक कर सभी जिलों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में विभिन्न कृषि योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
कृषि निदेशक दिनेश कुमार ने कहा, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 90 फीसदी असिंचित भूमि है। जहां फसलों के लिए किसान बारिश पर निर्भर है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई। सभी मुख्य कृषि अधिकारियों से सर्वे कर बारिश न होने से हुए नुकसान की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि किसानों को कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिया जाए। केंद्र व राज्य से मिले बजट को शत प्रतिशत खर्च किया जाए। बैठक में योजनाओं के लिए मिले बजट और खर्च की भी समीक्षा की गई।