फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The defeat of the giants is no less than a lesson in Uttarakhand Elections

Uttarakhand Election Results: शीर्ष नेताओं के लिए दिग्गजों की हार सबक से कम नहीं

Fri, 11 Mar 2022 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा डॉ. सुभाष गुप्ता, देहरादून
डॉ. सुभाष गुप्ता, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 06:19 AM IST
सार

दोनों प्रमुख दलों के मुख्यमंत्री की कुर्सी के प्रमुख दावेदारों की शिकस्त महज एक चुनावी हार नहीं है, बल्कि ये शीर्ष नेताओं के लिए भी एक सबक जैसी है। इन नतीजों ने इस भ्रम को चकनाचूर कर दिया है कि मौजूदा मुख्यमंत्री  या इस कुर्सी के प्रमुख दावेदारों की वजह से दूसरे उम्मीदवारों को चुनाव में कोई बड़ा फायदा उठा मिल पाता है। 

विज्ञापन
The defeat of the giants is no less than a lesson in Uttarakhand Elections
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे कई मायने में चौंकाने वाले हैं। दोनों प्रमुख दलों के मुख्यमंत्री की कुर्सी के प्रमुख दावेदारों की शिकस्त महज एक चुनावी हार नहीं है, बल्कि ये शीर्ष नेताओं के लिए भी एक सबक जैसी है। इन नतीजों ने इस भ्रम को चकनाचूर कर दिया है कि मौजूदा मुख्यमंत्री  या इस कुर्सी के प्रमुख दावेदारों की वजह से दूसरे उम्मीदवारों को चुनाव में कोई बड़ा फायदा उठा मिल पाता है। 

विज्ञापन


सत्ता पर काबिज बीजेपी के युवा मुख्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह धामी को हालांकि कुछ कर गुजरने और जनता का दिल जीतने के लिए बहुत कम वक्त मिला, लेकिन यह समय इतना कम भी नहीं रहा कि वे अपनी सीट को सुरक्षित बना पाते। धामी की हार प्रदेश में जनता के दुख दर्द कम करने और विश्वास जीतने में ढुलमुल रवैया अपनाने से जोड़कर देखी जा सकती है।
विज्ञापन


राज्य में उनकी ताजपोशी के बाद से बहुत से अधिकारियों के कामकाज पर अंगुलियां उठती रही हैं। एक मुख्य सचिव को बदलने के अलावा धामी ऐसा कुछ खास नहीं कर सके, जिससे आम जनता की परेशानियां कम हो सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरपूर अवसर देने और पूरा विश्वास जताने के बाद की यह स्थिति शीर्ष नेतृत्व के लिए भी किसी बड़े सबक जैसी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में एक के बाद एक तीन मुख्यमंत्री बदलकर शीर्ष नेतृत्व ने खुद यह मान लिया था कि उसने पहले सही नेता का चुनाव नहीं किया था। बयानों से इतर, अधिकांश सरकारी दफ्तरों के हाल जनता से ज्यादा दिन तक नहीं छिप पाते। आम जनता को सब्जबाग दिखाने वाले नेताओं को अफसरान किस तरह सब्जबाग दिखाकर हकीकत से दूर रखते हैं या अपने हित इसकी वजह बनते हैं, जनता के लिए यह समझना मुश्किल नहीं होता। 


मुख्यमंत्री पद से हटाए गए त्रिवेंद्र सिंह रावत भले ही खुद चुनाव नहीं लड़े, लेकिन उनकी पसंद के उम्मीदवार की 28 हजार से ज्यादा वोटों से विजय ने उनके कार्यों और प्रभाव को कहीं न कहीं मान्यता दी है। पूर्व मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार  और कांग्रेस के दिग्गज हरीश रावत का जादू भी भोथरा साबित हुआ। सूबे में पार्टी की सरकार बनाने का उनका सपना तो चकनाचूर हुआ ही। वे खुद भी बुरी तरह मात खा गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed