{"_id":"68a23adaf2a781cd210997b1","slug":"the-deceaseds-brother-expressed-the-fear-of-murder-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-766199-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेलाकुई में मृत मिले व्यक्ति के भाई ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेलाकुई में मृत मिले व्यक्ति के भाई ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र के निगम रोड पर खाली प्लॉट में मृत मिले पौड़ी गढ़वाल के पीपली गांव निवासी सत्य प्रसाद (50) के बड़े भाई ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर चोट पाई गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सत्य प्रसाद सेलाकुई के हरिपुर स्थित एक ढाबे में भोजन बनाने का कार्य करता था।
थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि 30 जुलाई की रात निगम रोड पर खाली प्लॉट में एक व्यक्ति मृत मिला था। जगदंबा प्रसाद घिल्डियाल ने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई के रूप में की थी। उन्होंने बताया था कि भाई के सिर और बांयी आंख की भौंह के ऊपर चोट लगी थी, जिससे खून निकल रहा था। कमर के ऊपर एक नुकीले हथियार से लगी चोट दिखाई दे रही थी। उन्होंने बताया था कि उनका भाई हरिपुर में संजय राणा के भोजनालय में भोजन बनाता था। वह डीबीएस यूनिवर्सिटी के पीछे कुलभूषण घिल्डियाल के साथ किराये के कमरे में रहता था। घटना के दौरान कुलभूषण गांव गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर चोट पाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।