फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The crocodile tears of those hostile to Ram versus the supreme faith of Ram's devotees.

Dehradun News: रामद्रोहियों के घड़ियाली आंसू रामभक्तों की आस्था सर्वोपरि

Sat, 27 Jun 2026 02:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The crocodile tears of those hostile to Ram versus the supreme faith of Ram's devotees.
देहरादून। भाजपा ने राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े प्रकरण में अब तक हुई त्वरित कार्रवाई को न्यायसंगत बताया है। पार्टी का मानना है कि प्रारंभिक दौर से विरोध पर उतरा विपक्ष सनातन की एकजुटता को चोट पहुंचाना चाहता है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विपक्ष के आरोपों को घड़ियाली आंसू करार दिया। कहा कि रामद्रोही विपक्ष का मकसद केवल हिन्दू आस्था को चोट पहुंचाना है, ताकि सनातनी एकजुट न हो सकें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमेशा राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और जिनकी चलती तो वे कभी भव्य राम मंदिर बनने ही नहीं देते। आज वे शुचिता की बात कर रहे हैं। विपक्ष तो केवल बाबरी मस्जिद की शान में कसीदे पढ़ने में व्यस्त रहता था। विपक्ष का चरित्र हमेशा से राम विरोधी और रामद्रोही रहा है। इसलिए उनके आरोपों और नजरिये की भाजपा को कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि इस पूरे मामले में कार्रवाई की रफ्तार ही नीयत साफ होने का प्रमाण है। सीएम योगी निर्धारित अवधि से तीन दिन पहले ही आई एसआईटी रिपोर्ट के 48 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। तत्काल प्रभाव से संबंधित पद से इस्तीफे भी सामने आ गए हैं। कहा कि भाजपा के लिए यह सनातनी आस्था, मान-बिंदुओं और अटूट विश्वास का प्रश्न है। इसी सनातनी विश्वास की रक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी निष्पक्षता और कठोरता के साथ जांच प्रक्रिया और कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed