फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The court of Additional Sessions Judge Vikasnagar has found

Dehradun News: युवक पर हत्या का आरोप सिद्ध, 19 को सुनाई जाएगी सजा

Sat, 16 Dec 2023 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The court of Additional Sessions Judge Vikasnagar has found
I- खेत में मिला था तिपरपुर निवासी वेद प्रकाश का शव
विज्ञापन

I

I
I

I- भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमाI

न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश विकासनगर की अदालत ने हत्या के मामले में युवक को दोषी माना है। सजा 19 दिसंबर को सुनाई जाएगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नरेश चंद्र बहुगुणा ने बताया कि विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी सहसपुर आईपीएस मंजूनाथ टीसी और मुकेश त्यागी ने की। कुल 15 गवाह कोर्ट में पेश कराए गए।



अधिवक्ता ने बताया कि 16 फरवरी 2016 को वादी ऋषिपाल ने सहसपुर थाने में तहरीर दी कि उसका भाई वेद प्रकाश (मृतक) तिपरपुर गांव में चचेरे भाई स्वर्गीय राजपाल की पत्नी अनिता के साथ रहता था। 15 फरवरी 2016 की शाम वेद प्रकाश, हत्यारोपी सोनू और अनिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस बीच ऋषिपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान सोनू वेद प्रकाश को लेकर चला गया। अगली सुबह वेद प्रकाश का शव घर के पास खेत में मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से कपड़े, आलू, गोभी, रोटी के टुकड़े बरामद किए। घटना स्थल के पास से एक कांच की बोतल, दो प्लास्टिक के गिलास, एक प्लास्टिक की बोतल, एक रुमाल भी मिले। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के सिर के पीछे और गले पर भी निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोटना आया था। कोर्ट में पेश किए गवाहों ने मृतक को घटना वाली रात आरोपी सोनू के साथ देखा था। अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश प्रीतू शर्मा की अदालत ने सोनू को हत्या के अपराध के लिए दोषी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed