फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The courage of the state agitators will be seen on the big screen

बड़े पर्दे पर दिखेगा राज्य आंदोलनकारियों का साहस

Thu, 16 Sep 2021 02:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
The courage of the state agitators will be seen on the big screen
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज शुक्रवार से हो जाएगा। फेस्टिवल के बड़े पर्दे पर दर्शकों को राज्य निर्माण के आंदोलनकारियों का साहस देखने को मिलेगा। फिल्म राज्य आंदोलन के दो अक्तूबर की घटना मुजफ्फरनगर गोली कांड पर आधारित है।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता निर्देशक जयदेव भट्टाचार्य ने बताया कि फिल्म (रक्त रंजित) में आंदोलनकारियों के साहस और बलिदान को दर्शाया गया है। दो अक्तूबर को आंदोलनकारियों ने कैसे रात बिताई। साथ ही रामपुर तिराहा के आसपास के गांवों के उन लोगों की बातचीत को शामिल किया गया है, जिन्होंने उस रात आंदोलनकारियों को सहारा दिया था। फिल्म रविवार को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी। आंदोलनकारियों के साहस और बलिदान पर फिल्म बनाने पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने जयदीप भट्टाचार्य व उनकी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed