फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The construction of Shimla bypass, which started about

Dehradun News: बाईपास का निर्माण अधूरा, परेशान लोग धरने पर बैठे

Tue, 12 May 2026 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The construction of Shimla bypass, which started about
करीब तीन साल पूर्व शुरू हुआ शिमला बाईपास का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इससे परेशान लोग सोमवार को कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि बिना निर्माण कार्य पूरा किए ठेकेदार को भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन




लोगों ने अधिशासी अभियंता के कमरे के बाहर धरने देकर नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता ने लोगों को समझाया और मौके पर निरीक्षण कर जल्द ही काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। मेहूंवाला पार्षद प्रतिनिधि शहजाद अंसारी और पार्षद रॉबिन त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग लोनिवि कार्यालय पर पहुंचे थे। आरोप है कि करीब तीन साल पूर्व हाईकोर्ट के आदेश पर इस मार्ग का चौड़ीकरण किया गया था। लोगों ने इसका सहयोग करते हुए खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था और जमीन छोड़ दी थी। इसके बाद लोनिवि ने एक ठेकेदार को इस सहारनपुर रोड आईएसबीटी तिराहे के पास से लेकर तेलपुर चौक तक निर्माण का काम सौंपा।
विज्ञापन


काम भी शुरू हुआ लेकिन बीच-बीच में छोड़ दिया गया। दुग्गल पेट्रोल पंप, मेहूंवाला मक्का मस्जिद चौक, अन्ना हजारे चौक, तेलपुर चौक से पहले राजकीय इंटर कॉलेज के पास सड़क का निर्माण अब तक नहीं हुआ है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन लोनिवि के अधिकारियों ने भी सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed