फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The conspiracy was hatched under pressure in a planned manner: Bhatt

सुनियोजित तरीके से दबाव के तहत षड्यंत्र रचा गया : भट्ट

Wed, 07 Jan 2026 08:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
The conspiracy was hatched under pressure in a planned manner: Bhatt
कांग्रेस को हाथ से मुद्दा छिनने की दिक्कत, भाजपा हर जांच को तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा नेताओं पर आरोप लगा रही महिला के एक ऑडियो में वार्तालाप के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि भाजपा प्रदेश प्रभारी सहित अन्य नेताओं पर लांछन लगाने के लिए सुनियोजित तरीके से दबाव के तहत षड्यंत्र रचा गया।

उन्होंने कहा कि मामले में सवाल उठाने वाली कांग्रेस ही अब सवालों के कटघरे में है। भट्ट ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि मामले में अंकिता के परिजनों से वार्ता कर आरोपों का विधिक परीक्षण के बाद आगे हर जांच की कार्रवाई को अमल में लिया जाएगा। मामले में एसआईटी जांच कर रही है और सभी पक्षों से पूछताछ चल रही है। सरकार अब तक हर निर्णय पर खरी उतरी है। भट्ट ने कहा कि भाजपा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल को रोका और रिकॉर्ड भर्तियां कीं। यूकेएसएसएससी परीक्षा में सीबीआई जांच की संस्तुति की और अंकिता के अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनिश्चित कराई। अंकिता बेटी के माता-पिता को बुलाया गया है और जो वो कहेंगे विधि अनुसार परीक्षण कर के वही करेंगे। कांग्रेस मुद्दाविहीन होने पर बौखला गई है। भट्ट ने कहा कि जनता को भाजपा पर भरोसा है और कांग्रेस दुष्प्रचार को हवा देकर गलतफहमी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रेस वार्ता कर बड़े नेताओं को टारगेट कर कांग्रेस राजनैतिक रोटियां सेंकने की जुगत में लगी रही लेकिन अंकिता को न्याय दिलाने से उसका कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed