फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The common people are suffering the consequences

Dehradun News: विभागों में समन्वय की कमी का खामियाजा भुगत रही जनता

Fri, 03 Nov 2023 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
The common people are suffering the consequences
Iलीकेज के कारण खोदी सड़कों की मरम्मत नहीं कर रहा लोनिवि
विज्ञापन

I

I
I

Iपेयजल निगम कह रहा, पैसा दे दिया, मरम्मत का काम लोनिवि काI

पेयजल निगम और लोक निर्माण विभाग में आपसी समन्वय न होने का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। पेयजल निगम की ओर से खोदी सड़कों को लोनिवि बनाने से इसलिए परहेज कर रहा है कि सड़कों पर कई जगह लीकेज है और पेयजल निगम इसे ठीक करने के लिए आए दिन सड़कों को खोद रहा है। जबकि, पेयजल निगम का कहना है कि उन्होंने रोड कटिंग का पैसा दे दिया है, सड़कों को ठीक करने की जिम्मेदारी लोनिवि की है।

दसअसल, मेहूंवाला पेयजल क्लस्टर पेयजल योजना के लिए पेयजल निगम की अंबीवाला, संजय कॉलेनी, शुक्लापुर मोतीचूर, लक्ष्मीपुर गोरखपुर चौक सहित तमाम जगह सड़कों को खोदा है। इस सड़कों को ठीक करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग का है। इसके लिए बाकायदा पेयजल निगम की ओर से लोनिवि को रोड कटिंग का पैसा भी दे दिया है, लेकिन लोक निर्माण विभाग इसलिए इन सड़कों पर काम शुरू नहीं कर पा रहा है, क्योंकि सड़कों पर कई जगह लीकेज है। इसे ठीक करने के लिए पेयजल निगम बार-बार सड़कों को खोद रहा है।
विज्ञापन




वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य और पूर्व प्रधान अंबीवाला मंजू नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के अंदर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो पेयजल निगम और लोनिवि के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iपानी की लाइन में लीकेज के कारण सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है। कई सड़कों पर काम किया, लेकिन लीकेज के कारण वहां दोबारा सड़क खराब हो गई। इसलिए पेयजल निगम को पत्र लिखकर पहले यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि वह दोबारा सड़क नहीं खोदेगा। इसके बाद सड़कों का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।
I

I- परवीन करनवाल, ईई, लोनिवि, निर्माण खंडI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed