{"_id":"668c72e20511ed07df096164","slug":"the-clothing-distribution-center-was-inaugurated-by-rss-dehradun-news-c-5-1-drn1030-451549-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: इंदिरा नगर संघ कार्यालय में वस्त्र वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: इंदिरा नगर संघ कार्यालय में वस्त्र वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
Iपहले दिन ही 40 जरूरतमंदों को वस्त्र किए गए वितरितI
इंदिरा नगर स्थित संघ कार्यालय में सोमवार को वस्त्र वितरण केंद्र का शुभारंभ आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने किया। जनकल्याण न्यास की ओर से संचालित केंद्र को समाज के समर्थ लोगों की ओर से साड़ी, सूट व बच्चों और युवाओं के लिए वस्त्र भेंट किए। 40 जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए गए।
डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में संघ के कार्यकर्ता उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। जनकल्याण न्यास के सचिव पवन शर्मा ने बताया कि देहरादून की विभिन्न बस्तियों में कार्यकर्ताओं की समिति बनाई जाएगी, जो ऐसे लोगों का चयन करेगी जो वास्तव में अभाव ग्रस्त हैं। भविष्य में वस्त्रों के साथ ही अन्य गृह उपयोगी सामग्री का भी वितरण होगा। अध्यक्ष उद्योगपति कैलाश मैलाना ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान संघ के क्षेत्र सामाजिक समरसता संयोजक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, प्रांत संयोजक राजेंद्र पंत, नगर संघ चालक चंद्र मोहन गौड़, डाॅ. जगमोहन, कर्नल मदन मोहन चौबे, निशा अग्रवाल, सुनील बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।