{"_id":"669aec0b4f6fe9b3ea0918c4","slug":"the-children-who-reached-school-as-per-the-police-plan-on-dehradun-news-c-5-1-drn1032-459168-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुलिस के प्लान से स्कूल पहुंचे बच्चों को करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुलिस के प्लान से स्कूल पहुंचे बच्चों को करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन पुलिस के प्लान के अनुसार स्कूल पहुंचे बच्चों को प्रवेश करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। आलम यह रहा कि बच्चों के साथ स्कूल वाहनों के चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल पुलिस की ओर से बनाए गए प्लान के अनुसार शहर के 21 विद्यालयों का खुलने और बंद होने के समय में शुक्रवार से बदलाव होना था। लेकिन कई विद्यालयों ने समय में बदलाव नहीं किया गया। इसके चलते नए समय के अनुसार विद्यालय पहुंचे बच्चों को गेट खुलने का इंतजार करना पड़ा। जबकि छुट्टी के समय भी स्थिति ऐसी ही रही। पुराने समय में इन विद्यालयों में छुट्टी होने से जाम की समस्या जस की तस रही। राजपुर रोड स्थित सेंट जोजफ्स स्कूल में अपने बच्चे को लेने आए अरविंद निगम ने बताया, सुबह भी नए प्लान के अनुसार बच्चे को स्कूल लेकर आए थे, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने यह कहकर गेट नहीं खोला कि अभी स्कूल खुलने का समय नहीं हुआ। जबकि छुट्टी भी पुराने समय के अनुसार ही और विद्यालय के दोनों और आमदिनों की तरह की जाम रहा। उधर विद्यालयों का कहना है कि पुलिस की ओर से जारी किए प्लान को सोमवार से लागू किया जाएगा।