फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The cantonment board has issued instructions to immediately remove temporary encroachments.

Dehradun News: छावनी परिषद ने अस्थायी अतिक्रमण तत्काल हटाने के जारी किए निर्देश

Wed, 17 Dec 2025 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
The cantonment board has issued instructions to immediately remove temporary encroachments.
चकराता। बाजार में कराए जा रहे अतिक्रमण पर छावनी परिषद सख्त हो गया है। परिषद ने नोटिस जारी करके सड़कों पर रखे गए सामान व अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है, यदि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में बढ़ रही अतिक्रमण की समस्या पर छावनी परिषद ने सख्त रवैया अपना लिया है। परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी रिपु दमन सिंह की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कुछ व्यापारी दुकानों पर सामान व साइन बोर्ड आदि रखकर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या को बढ़ा रहे हैं। उनके इस प्रकार के कार्य से बाजार आने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने नोटिस में कहा है यदि व्यापारी स्वयं सामान नहीं हटाते हैं तो परिषद अतिक्रमण करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed