{"_id":"682f8b0e4efeacff6b0578f6","slug":"the-businessman-jumped-into-the-canal-and-died-by-drowning-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-697418-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सहारनपुर के व्यापारी ने नहर में लगाई छलांग, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सहारनपुर के व्यापारी ने नहर में लगाई छलांग, डूबने से मौत
Fri, 23 May 2025 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 23 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के एक एफएमसीजी एजेंसी संचालक ने कुल्हाल के पास शक्तिनहर में छलांग लगा दी। सड़क से गुजर रहे लोगों की सूचना पर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ ने नदी में तलाशी अभियान चलाया। कुल्हाल इंटेक से मृतक का शव बरामद कर लिया गया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कुल्हाल चौकी पुलिस को रिवर व्यू रिसोर्ट के पास एक व्यक्ति के शक्तिनहर में छलांग लगाने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी विकसित पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई।
सीओ बीएल शाह ने बताया कि घटनास्थल के पास सड़क पर एक कार खड़ी थी। कार में मिले दस्तावेज से मालिक की पहचान सहारनपुर के चिलकाना रोड निवासी आशीष जैन (43) पुत्र देवेंद्र कुमार जैन के रूप में हुई। बताया कि व्यक्ति के परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि आशीष जैन की एफएमसीजी एजेंसी है। वह बृहस्पतिवार सुबह सहारनपुर से हिमाचल प्रदेश के पांवटा में काम के सिलसिले में जाने की बात कह कर निकले थे।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम ने शक्तिनहर में तलाशी अभियान चलाया। सीओ ने बताया कि शाम को कुल्हाल इंटेक से आशीष जैन का शव बरामद कर लिया गया। बताया कि परिजनों ने मृतक की पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि मृतक के नदी में छलांग लगाने के पीछे के कारण की जांच की जा रही है।