{"_id":"656b8124074c4ca3e208a214","slug":"the-body-of-a-16-year-old-minor-was-found-hanging-from-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1058-299779-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला नाबालिग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला नाबालिग का शव
विज्ञापन
Iशाहजहांपुर यूपी का रहने वाला है नाबालिग का परिवार
I
I
I
I
I
Iवर्तमान में सेलाकुई क्षेत्र में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रही थी नाबालिगI
16 वर्षीय नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।
थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि नाबालिग अपने परिवार के साथ सेलाकुई क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी। उसकी एक प्राइवेट अस्पताल में झाड़ू-पोंछा का काम करती है। पिता मजदूरी करते हैं। परिवार मूल रूप से जिला शाहजहांपुर यूपी का रहने वाला है।
शनिवार को नाबालिग घर पर अकेली थी। माता-पिता काम पर गए थे। शाम करीब तीन बजे मां घर लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर उपनिरीक्षक अनित कुमार और महिला उपनिरीक्षक बबीता मौके पर पहुंचीं। दरवाजे को तोड़ा गया तो नाबालिग चुन्नी से लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारकर सीएचसी सहसपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामला प्रथम दृष्टमा आत्महत्या प्रतीत हो रही है। अभी परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।