फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The balance sheet of black money of 100 drug smugglers is ready

100 नशा तस्करों की काली कमाई का चिट्ठा हुआ तैयार

Sat, 17 Jul 2021 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The balance sheet of black money of 100 drug smugglers is ready
नशीले पदार्थों की कमर्शियल मात्रा के साथ पकड़े गए करीब 100 से अधिक तस्करों की काली कमाई का एसटीएफ ने चिट्ठा तैयार कर लिया है। जल्द ही इनकी रिपोर्ट दिल्ली में फाइनेंशियल यूनिट को भेजी जाएगी। इसके बाद इनकी संपत्तियां भी सीज की जाएंगी। इनमें ज्यादातर तस्कर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने बताया कि इसका एनडीपीएस एक्ट के चैप्टर पांच की धारा 68 में प्रावधान है। इसके तहत यदि कोई आरोपी कमर्शियल मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा जाता है तो उसकी संपत्तियों को भी जब्त किया जा सकता है। माना जाता है कि यह संपत्तियां उसने इसी धंधे से अर्जित की हैं। इनमें उसके पकड़े जाने से सात साल पहले तक की संपत्तियां शामिल हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि बीते पांच सालों में प्रदेश में कुल 38 ऐसे मुकदमे हैं, जिनमें आरोपियों को कमर्शियल मात्रा के साथ पकड़ा गया है। इनके पास चरस, गांजा, अफीम, डोडा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

इन 38 मुकदमों में तकरीबन 100 आरोपी हैं। इनमें से ज्यादातर बाहरी राज्यों के रहने वाले हैं। डीआईजी भरणे ने बताया कि इनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द इसे फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन यूनिट दिल्ली को भेजा जाएगा। वहां की संस्तुति के बाद इनकी संपत्तियों के दस्तावेजों को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में पहली बार हो रही कार्रवाई
डीआईजी भरणे ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार इस एक्ट के विशेष प्रावधानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले जरूरी दिल्ली की इस यूनिट को अवगत कराना होता है। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाती है। बरेली के रिजवान के वाहनों को श्यामपुर थाना हरिद्वार में खड़ा किया गया है। जबकि, उसकी संपत्तियों के दस्तावेजों को भी जमा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed