फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The audit team also saw the Doon Hospital

ऑडिट टीम ने भी देखीं दून अस्पताल की अव्यवस्थाएं

Sun, 31 Oct 2021 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
The audit team also saw the Doon Hospital
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भौतिक निरीक्षण कर रही राज्य सरकार की ऑडिट टीम ने भी अस्पताल में मानव संसाधन की कमी और अन्य तमाम कमियां देखीं। एआरटी सेंटर कक्ष के बहुत छोटा होने, अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करने और लगभग दो साल से एमआरआई मशीन न होने समेत विभिन्न दिक्कतों के बारे में ऑडिट टीम ने अपनी रिपोर्ट में दर्ज कर लिया है। हालांकि इस बारे में ऑडिट टीम ने अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

ऑडिट टीम ने शुक्रवार और शनिवार को दून मेडिकल अस्पताल के पुरुष और महिला विंग का भौतिक निरीक्षण किया। ऑडिट टीम ने अस्पताल में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव संसाधन और चिकित्सीय उपकरणों व दवाओं आदि के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान एआरटी सेंटर कक्ष के छोटा होने, पैथोलॉजी जांच और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करने, नये ओपीडी भवन में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने, पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे न लगे होने, नये ओपीडी भवन से अस्पताल के पुराने भवन तक जाने ने मरीजों व स्टाफ को होने वाली असुविधा, पुल निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्य में देरी, नई मशीन के अभाव में पिछले दो साल से एमआरआई जांच न होने, महिला विंग में गर्भवतियों के लिए बेड की कमी, समय पर अल्ट्रासाउंड न हो पाने और साफ-सफाई जैसी दिक्कतें भी पता चलीं। ऑडिट टीम में इसके अलावा भी अन्य कई कमियों और मरीजों व स्टाफ को होने को होने वाली परेशानियों का जिक्र भी अपनी रिपोर्ट में शामिल कर दिया है। ऑडिट टीम के साथ निरीक्षण के दौरान अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अस्पताल में होने वाली दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। जो चीजें निदेशालय और शासन स्तर से होनी है उनके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कर मार्गदर्शन लिया जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed