{"_id":"5d30d1358ebc3e6caf0ce100","slug":"the-arrangement-of-e-reading-will-be-done-in-the-modern-doon-library-dehradun-news-drn313379740","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्डन दून लाइब्रेरी में होगी ई-रीडिंग की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्डन दून लाइब्रेरी में होगी ई-रीडिंग की व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्मार्ट सिटी योजना के तहत लैंसडौन चौक पास प्रस्तावित चार मंजिला भवन में 500 छात्रों की पढ़ने की सुविधा होगी। इसके अलावा मॉर्डन दून लाइब्रेरी में ई-रीडिंग की भी सुविधा होगी। इनमें छोटे बच्चों के लिए किड जोन का भी प्रावधान है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को स्मार्ट सिटी की उच्च स्तरीय संचालन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लाइब्रेरी भवन करीब 59 साल पुराना और जर्जर हाल है। बरसात में यहां पानी भरा रहता है। छात्रों के लिए पढ़ने की भी व्यवस्था नहीं है। अब प्रस्ताव के मुताबिक भवन चार मंजिला होगा। समिति ने निर्माण की स्वीकृति देने के साथ ही जल्द निर्माण शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। बैठक में सचिव वित्त अमित सिंह नेगी, सचिव शहरी विकास शैलेष बगौली, जीपी पंत, डीडी डालाकोटी, बीसी बिनवाल, बीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।
बदला दिखेगा परेड ग्राउंड का नजारा
स्मार्ट सिटी योजना के अनुसार देहरादून परेड ग्राउंड के आसपास का नजारा बदला जाएगा। यहां वॉक-वे, सिटिंग, लाइट व डेकोरेशन करने के साथ ही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और पार्किंग भी बनाई जाएंगी। इसके लिए पुराने कार्यालयों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। परेड ग्राउंड पर बने बहुउद्देशीय भवन की बिल्डिंग से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इसके पहले यहां पर आकर्षक लैंड स्कैप बनाने, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और पार्किंग की सुविधा दी जानी थी। टॉप फ्लोर का कॉमर्शियल इस्तेमाल किया जाना था।