फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The annual festival was celebrated with great pomp

Dehradun News: डीपीएस में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

Fri, 03 Nov 2023 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The annual festival was celebrated with great pomp
Iशिक्षा ही जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है : डीजीपीI
विज्ञापन


डीपीएस विकासनगर में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति डीजीपी अशोक कुमार ने स्कूल के छात्रों के साथ अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए और सफलता का गुरुमंत्र भी दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। बिना शिक्षा के सफलता प्राप्त करना असंभव है। उन्होंने छात्रों को जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।
विज्ञापन

दिल्ली कॉलेज ऑफ इंदौर के प्रधानाचार्य गुरमीत बिंद्रा ने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। छात्रों से कहा कि वे अपने मनपसंद खेल और कला में रुचि लें। इससे उन्हें अपने कौशल को निखारने का मौका मिलेगा। इससे पूर्व उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, निदेशक यश अग्रवाल और प्रधानाचार्य सोनिया कुमार ने अथितियों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह का मुख्य आकर्षण लाॅयन किंग नाटक का मंचन था। जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा सात तक के छात्रों ने भाग लिया। नाटक में छात्रों ने एक ऐसे समूह की कहानी दिखाई जो एक कतार में खड़े होकर एक-दूसरे की मदद करते हैं। छात्रों ने नाटक में अपने अभिनय, नृत्य और संगीत के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed