{"_id":"699c5d09a0b187973e03db96","slug":"the-agitation-of-drinking-water-workers-continues-the-secretary-called-a-meeting-today-dehradun-news-c-5-drn1043-907621-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पेयजलकर्मियों का आंदोलन जारी, आज सचिव ने बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पेयजलकर्मियों का आंदोलन जारी, आज सचिव ने बुलाई बैठक
विज्ञापन
- पेयजल निगम, जल संस्थान के राजकीयकरण समेत कई मांगों के लिए चल रहा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम के आंदोलन के बीच मंगलवार को सचिव पेयजल ने बैठक बुलाई है। उधर, इस आंदोलन को कई संगठनों ने अपना खुला समर्थन दे दिया है।
समिति का पेयजल निगम, जल संस्थान के राजकीयकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यालय में धरना व क्रमिक अनशन चल रहा है। कर्मचारियों का रुख स्पष्ट है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, वह पीछे नहीं हटेंगे। मामले में मंगलवार को सचिव पेयजल की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है, जिसमें पेयजल निगम व जल संस्थान के अधिकारी शामिल होंगे। उधर, सोमवार को उत्तराखंड पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तराखंड पेयजल कर्मचारी महासंघ ने भी अपना समर्थन दिया है। क्रमिक अनशन में अध्यक्ष जितेंद्र सिंह देव, विजय खाली, देवेंद्र आर्य, कवींद्र बिष्ट, हिमानी राय, अभिषेक, ममता पांडे, रितेश भट्ट, मोहित कुमार मौजूद रहे।