{"_id":"62c48bad407f7c773d4b0c96","slug":"the-administration-team-which-went-to-remove-the-encroachment-near-the-old-tehri-bus-stand-in-mussoorie-had-to-return-to-barang-due-to-the-opposition-of-the-bjp-leaders-mussoorie-news-drn416422879","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी के ओल्ड टिहरी बस अड्डे के निकट अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम को भाजपा नेताओं के विरोध के कारण बैरंग लौटना पङा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी के ओल्ड टिहरी बस अड्डे के निकट अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम को भाजपा नेताओं के विरोध के कारण बैरंग लौटना पङा
विज्ञापन
ओल्ड टिहरी बस अड्डे के पास अतिक्रमण हटाने गई पालिका और स्थानीय प्रशासन की टीम भाजपा नेताओं के विरोध के कारण वापस लौट गई। टीम का भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार और भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष नरेंद्र पडियार ने विरोध किया।
नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की टीम पुलिस के साथ ओल्ड टिहरी बस अड्डे के पास मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, लेकिन टीम के पहुंचने के पहले भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष नरेंद्र पडियार ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ देर बाद भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार भी पहुंच गई और उन्होंने भी कार्यवाही का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि टीम को सिर्फ कुछ लोगों का अतिक्रमण दिखाई दे रहा। शहर में अन्य जगह भी अतिक्रमण है। पहले पूरे शहर का अतिक्रमण हटाया जाए, फिर यहां कार्रवाई हो।
आरोप लगाया कि प्रशासन दबाव में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रहा। भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष नरेंद्र पडियार ने इस दौरान जमकर हंगामा किया और किसी भी स्थिति में अतिक्रमण नहीं हटने की चेतावनी दी। इस दौरान टीम और भाजपाइयों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर पालिका ईओ यूडी तिवाडी ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है। कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद टीम मौके से लौट गईेे।