फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused of threatening the bank manager should be arrested soon

Dehradun News: बैंक प्रबंधक को धमकी देने के आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी

Wed, 26 Jul 2023 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
The accused of threatening the bank manager should be arrested soon
केनरा बैंक के मैनेजर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने निंदा की है। फोरम के अंतर्गत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को आईजी गढ़वाल रेंज को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल आईटीआई के इंस्ट्रक्टर मदन नौटियाल ने गुजराड़ा मानसिंह स्थित केनरा बैंक से चार लाख रुपये का लोन लिया था, लेकिन इसकी एक भी किश्त नहीं चुकाई। बैंक प्रबंधक सौरभ ढौंढियाल ने मदन को लोन की किश्त चुकाने के लिए फोन किया तो मदन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और सात-आठ गुंडों को भेजकर उन्हें बैंक से उठवा लिया था। सौरभ की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने मदन और सात-आठ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस दौरान ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाई एसोसिएशन के सीके जोशी, आईआईबीओसी के आरके ठाकुरी, एनसीबीई के कमल तोमर, सीसी सीबीओए के शार्दुल ढौंढियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed