फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused head constable became so aggressive that

Dehradun News: साप्ताहिक परेड में बिगुलर ने अधिकारियों पर कर दिया हमला

Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
The accused head constable became so aggressive that
I-पुलिस कप्तान के आदेश पर मुकदमा दर्ज, आरोपी को भेजा गया जेल
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I-पुलिस लाइन में महीने की पहली परेड में की अफसरों से अभद्रताI

पुलिस लाइन में महीने की पहली परेड में बिगुल बजाने की जिद पर बिगुलर (बिगुल बजाने वाला हेड कांस्टेबल) ने अधिकारियों से अभद्रता कर डाली। आरोपी हेड कांस्टेबल इतना आक्रामक हो गया कि उसने अफसरों पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद एसएसपी अजय सिंह ने उसे तत्काल हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।



हर शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड होती है। शुक्रवार को महीने की पहली परेड थी। इसका निरीक्षण करने के लिए एसएसपी अजय सिंह और जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां मौजूद थे। परेड की शुरुआत और अंत में बिगुल बजाया जाता है। यह जिम्मेदारी वहां पर हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को दी गई है। 40 मिनट पूरी होने के बाद जितेंद्र कुमार को बिगुल बजाकर परेड की समाप्ति की घोषणा करनी थी।
विज्ञापन




लेकिन, वह करीब 10 मिनट पहले ही अधिकारियों के पास जाकर बिगुल बजाने के लिए कहने लगा। इस पर अधिकारियों ने उसे मना किया और परेड पूरी होने पर बिगुल बजाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह अधिकारियों से ही भिड़ गया। आरोप है कि उसने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की वर्दी तक पर हाथ डाल दिया। यही नहीं वह उन पर हमला भी करने लगा। इसके बाद एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी जितेंद्र कुमार को हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद आरआई जगदीश चंद्र पंत की तहरीर पर उसके खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कप्तान ने जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। आरोपी जितेंद्र कुमार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।


Iपहले भी कर चुका है अभ्रदताI

जितेंद्र कुमार की यह पहली घटना नहीं थी। इससे पहले वह पूर्व एसएसपी दलीप कुंवर के साथ भी इस तरह की अभद्रता कर चुका था। उस वक्त उसे समझाकर फिर से ड्यूटी पर लगाया गया था। लेकिन, उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हो रहा था। उसकी इसी तरह की हरकतों को देखते हुए पिछले दिनों पुलिस लाइन में उसका आवास भी खाली कराया जा चुका था। शिकायत थी कि वह साथियों के साथ भी इसी तरह का बर्ताव करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed