फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused had been visiting the Kapoor couple's home every day for ten days

Dehradun News: दस दिन से रोज कपूर दंपती के घर आ रहा था हत्यारोपी

Thu, 08 Oct 2026 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The accused had been visiting the Kapoor couple's home every day for ten days
देहरादून। विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती और महिला की हत्या का आरोपी प्लंबर राजकुमार कपूर दंपती के घर से अनजान नहीं था। वह वारदात से करीब दस दिन पहले से लगातार उनके घर आ रहा था। घर में चल रहे काम के दौरान उसकी दंपती से लगातार बातचीत भी होती थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजकुमार ने घर में डैंपप्रूफ का काम भी किया था। मंगलवार को भी वह किचन और बाथरूम के नल ठीक करने के लिए पहुंचा था। काम पूरा होने के बाद भुगतान को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार ने काम के बदले कपूर दंपती से 600 रुपये मांगे थे। दंपती की ओर से उसे 300 रुपये देने की बात कही जा रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर राजकुमार ने अपने पास रखे पेचकस से रमेश कपूर और उनकी पत्नी रजनी कपूर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती पर हमले के दौरान उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में काम कर रही तिलया देवी उर्फ शीला मदद के लिए पहुंची। उसने बीच-बचाव का प्रयास किया तो राजकुमार ने उस पर भी पेचकस से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घर से निकलकर भागने लगा, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि राजकुमार पिछले कुछ दिनों से कपूर दंपती के घर लगातार आ-जा रहा था। ऐसे में उसे घर की बनावट और सामान के बारे में भी जानकारी हो गई थी। हालांकि पुलिस फिलहाल घटना की वजह को भुगतान को लेकर हुआ विवाद ही मानकर चल रही है। घर से सोने की चेन मिलने के बाद पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने वारदात के बाद इसे क्यों उठाया।
राजकुमार को जानते थे रमेश कपूर के बेटे
हत्यारोपी राजकुमार कपूर परिवार से इतना घुला-मिला था कि रमेश कपूर के बेटे भी उसे जानते थे। बुधवार को पुलिस से बातचीत में उन्होंने बताया कि राजकुमार ने ही छत पर डैंपप्रूफिंग का काम किया था। उसे रोज के काम के पैसे रोज दिए जा रहे थे।
शीला के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
विष्णुलोक कॉलोनी में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में रायपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृत घरेलू सहायिका शीला के बेटे रामबालक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई। मूल रूप दरभंगा बिहार के रहने वाले रामबालक ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विष्णुलोक कॉलोनी में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। चार्जशीट के लिए मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी राजकुमार के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। - प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed