फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tharali by-election 24 teams go for interior on saturday

थराली उपचुनाव के मतदान की तैयारी पूरी, 24 दूरस्थ मतदान केंद्रों पर शनिवार को रवाना होंगी टीमें

Fri, 25 May 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 May 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Tharali by-election 24 teams go for interior on saturday

निर्वाचन आयोग ने थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए 28 मई को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव क्षेत्र में दो दर्जन मतदान केंद्र दूरस्थ व दुर्गम इलाकों में हैं। इसलिए शनिवार को ही पोलिंग टीमें इन क्षेत्रों के लिए रवाना हो जाएंगी।

विज्ञापन


चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र में 175 स्थानों पर 178 पोलिंग बूथ बनाए हैं। ग्वालदम में वन विभाग के गेस्ट हाउस में सर्वाधिक 1116 मतदाता संख्या वाला मतदान केंद्र है, जबकि राजकीय प्राथमिक स्कूल केरा मतदान केंद्र में सबसे कम 144 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराने में 892 कर्मचारियों की मदद ली जाएगी। चुनाव में सभी ईवीएम के वीवीपैट का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1034 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात
निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। उपचुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1034 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें पांच इंस्पेक्टर, 42 सब इंस्पेक्टर, 58 हेड कांस्टेबल, 329 कांस्टेबल, 419 होमगार्ड, 181 पीआरडी स्वयंसेवक शामिल हैं। इनके अलावा पीएसी और केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनियां भी तैनात रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की वेबसाइट से पोस्टल बैलेट

Tharali by-election 24 teams go for interior on saturday
चुनाव - फोटो : file

थराली उपचुनाव तथ्यों की नजर में
99,292 मतदाता हैं
50,991 मतदाता पुरुष
48,301 मतदाता महिला
3,277 सर्विस वोटर
05 जोन 39 सेक्टर में बांटा गया है चुनाव क्षेत्र

आयोग की वेबसाइट से पोस्टल बैलेट
उपचुनाव में मतदान के लिए 3277 सर्विस वोटर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से आनलाइन पोस्टल बैलेट डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने इसके लिए इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलेट सिस्टम साफ्टवेयर (ईटीपीबीएस) बनाया है। इस सॉफ्टवेयर पर चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के नाम व दल का उल्लेख होगा और फोटो भी होंगे। सर्विस वोटर साफ्टवेयर की मदद से बैलेट पेपर डाउन लोड करेंगे। इसके लिए एक क्यू आर कोड जनरेट होगा। ओटीपी के माध्यम से वे डाउन लोड बैलेट पेपर का प्रिंट ले सकेंगे। इसके साथ उन्हें क्यू आर कोड वाले स्टीकर भी डाउनलोड करने होंगे। बैलेट पेपर मतदाताओं को मैनुअली ही भेजना है। पोस्टल बैलेट 31 मई सुबह आठ बजे पहले तक स्वीकार्य होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed