फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thailand representative group likes uttarakhand

थाईलैंड के दल को भाया उत्तराखंड, हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा आरती को देख हुए मोहित

Wed, 31 Oct 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 31 Oct 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
thailand representative group likes uttarakhand
हरिद्वार में थाईलैंड के प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में पर्यटन विकास की संभावनाएं तलाशने आए थाईलैंड के टूर ऑपरेटर और अन्य प्रतिनिधियों को उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता खूब भायी है। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा आरती को देखकर मोहित हो गए। अब यह दल थाईलैंड जाकर अपने अनुभवों को साझा करेगा और पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित करेगा।  

विज्ञापन


थाईलैंड का चार सदस्य दल उत्तराखंड के दौरे पर था।  इस दल ने मसूरी, जॉर्ज एवरेस्ट, धनौल्टी, नई टिहरी, चंबा, देवप्रयाग, कौड़ियाला, ऋषिकेश, जिम कार्बेट, खुरपा ताल, नैनीताल, श्यामखेत टीम गार्डन और कुचियाताल समेत कई अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। थाई प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए यह विश्वास दिलाया कि भविष्य में थाई पर्यटकों को यहां की ओर आसानी से आकर्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन


टूर में शामिल ट्रेवल ऑपरेटर कंपनी के प्रेसिडेंट अध्यक्ष सुनटोन ने कहा कि थाईलैंड में योग और आध्यात्म को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा है।  दल में शामिल डिजिटल मार्केटिंग हेड आर्ट थौम्या ने मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता में बताया कि कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग जंगल सफारी और साहसिक पर्यटन की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed