फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thailand Ambassador reached Uttarakhand

उत्तराखंड के स्कूलों के मुरीद हुए थाईलैंड के राजदूत, भारत को लेकर कही यह खास बातें

Tue, 31 Jul 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Updated Tue, 31 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Thailand Ambassador reached Uttarakhand
थाईलैंड के राजदूत चुटिनटॉर्न गॉन्गसाकदि दीप जलाते - फोटो : amar ujala
 उत्तराखंड पहुंचे थाईलैंड के राजदूत ने की यहां के स्कूलों की खूब तारीफ की।
विज्ञापन


 मसूरी दौरे पर पहुंचे थाईलैंड के राजदूत चुटिनटॉर्न गॉन्गसाकदि ने झड़ी पानी स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में पढ़ रहे थाईलैंड के छात्रों से मुलाकात की और उनको दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा है। खासकर मसूरी और देहरादून के स्कूल दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।

साथ ही यहां के लोगों का स्वभाव भी अच्छा है। यही कारण है कि थाईलैंड के सैकड़ों बच्चे भारत में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर छात्रों ने थाईलैंड के राजदूत चुटिनटॉर्न का स्वागत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही थाई भाषा में गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन


इससे पहले थाईलैंड के राजदूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल जीवन का सदुपयोग करते हुए भावी जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। बड़ों के अनुभव सुनें और उनसे सीखें ताकि जीवन में गलतियों करने से बच सकें। उन्होंने बच्चों को रॉयल थाई एंबेसी की ओर से बैग और पुस्तकें भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारत की विदेश नीति को सराहा 

Thailand Ambassador reached Uttarakhand
थाईलैंड के राजदूत के सामने प्रस्तुति देते छात्र - फोटो : amar ujala

सेंट जॉर्ज स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर टॉमी वर्गीस ने छात्रों को प्रेरित करने के लिए थाईलैंड के राजदूत का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए शिक्षा का अर्थ चरित्र निर्माण के साथ ही एक खुशहाल एवं संतुष्ट समाज का निर्माण करना है। इसके लिए स्कूल पिछले 165 वर्षों से निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर सुपीरियर ब्रदर कैरल, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर अरनेस्ट मार्टिन, शिक्षक जॉन नंदा, रमेश चमोली सहित स्कूल छात्र-छात्राएं मौजूद रहें। 

थाईलैंड के राजदूत चुटिनटॉर्न ने बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति काफी अच्छी है। इस वजह से थाईलैंड के उद्योगपति भारत में उद्योग स्थापित कर रहे हैं। चुटिनटॉर्न ने कहा कि उनका लगातार प्रयास है कि दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध स्थापित कर समय-समय पर राष्ट्रप्रमुखों की बैठक कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed