फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tested the quality by having food with the girl students

Dehradun News: छात्राओं के साथ भोजन कर परखी गुणवत्ता

Sat, 14 Oct 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tested the quality by having food with the girl students
एसडीएम हरिगिरि गोस्वामी ने शुक्रवार को त्यूणी तहसील पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। वह अधिकारियों और कर्मचारियों से शिष्टाचार भेंट के बाद सीधा निरीक्षण के लिए निकल गए। हनोल में श्री महासू देवता मंदिर के दर्शन भी किए। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब किए। अध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। उसके बाद एसडीएम कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास टाइप चार पहुंचे। यहां उन्होंने छात्राओं के साथ भोजन किया। भंडार में राशन की गुणवत्ता और रसोई में सफाई व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे एसडीएम ने तहसील में अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों को क्षेत्र में रहते हुए जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्रीय समस्या को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रधान रतन सिंह चौहान, छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य जोशी, पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रमेश रावत, छात्र नेता मनोज चौहान, कमलेश जोशी, पटवारी श्याम सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed