गणतंत्र दिवस पर सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की आशंका को लेकर बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रख रहे हैं। एसएसबी ने भी पेट्रोलिंग और बॉर्डर पर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की और घुसपैठ की खुफिया सूचना के बाद सुरक्षा तंत्र खासा सतर्क हो गया है। आतंकी देश से लगी किसी भी सीमा से घुसपैठ कर सकते हैं। इस सूचना के बाद बॉर्डर पर तैनात विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।
आतंकी घुसपैठ की आशंका के चलते भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि गणतंत्र दिवस क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा के साथ ही बॉर्डर पर तैनात एसएसबी, पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। आवाजाही कर रहे लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। होटलों में भी नियमित रूप से चेकिंग कर ठहरने वालों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। राष्ट्रीय संपत्तियों समेत धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। टनकपुर पावर स्टेशन की सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ को भी सतर्क रहने को कहा गया है। एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी के जवानों ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग की।
नेपाल सीमा में डॉग स्क्वॉयड से सघन निगरानी हो रही
चंपावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी ने विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में अपनी निगरानी और चाक-चौबंद कर दी है। ठूलीगाड़ में स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) पर वाहनों, नागरिकों की आवाजाही पर डॉग स्क्वॉयड के माध्यम से सघन निगरानी रखी जा रही है। वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट राजीव भट्ट के निर्देशन में सभी बीओपी में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
भारत-नेपाल और खटीमा सीमा पर 24 घंटे पेट्रोलिंग
धनुषपुल स्थित एसएसबी की 57वीं वाहिनी की डी कंपनी जंगली और चोर रास्तों पर दिन-रात निगरानी कर रही है। कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर की खटीमा से लगी सीमा पर भी अनजान, संदिग्धोंपर पैनी नजर रखी जा रही है। भारत-नेपाल के बीच बनबसा बैराज से होकर जाने वाला मार्ग (पिलर नंबर सात) ही वैधानिक मार्ग है।
दोनों देशों के बीच इसी मार्ग से वैधानिक व्यापार संभव है। इसलिए धनुषपुल, गढ़ीगोठ से नेपाल को जाने वाले मार्ग पर एसएसबी को प्रतिबंधित सामान जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। डी कंपनी के प्रभारी कमांडर एएसआई आन सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसबी जवान स्वयं सतर्क हैं। ग्रामीणों से भी अनजान लोगों की सूचना देने को कहा गया है।