फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired IPS officer Ganesh Singh Martolia appointed as chairman of UKSSSC

Dehradun: सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी गणेश मार्तोलिया को बड़ी जिम्मेदारी, यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष नियुक्त

Thu, 13 Oct 2022 04:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 04:34 PM IST
सार

पेपर लीक विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से एस राजू ने पांच अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। तभी से आयोग में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है।

विज्ञापन
Retired IPS officer Ganesh Singh Martolia appointed as chairman of UKSSSC
गणेश सिंह मार्तोलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कमान सौंप दी है। आयोग के अध्यक्ष पद से पूर्व आईएएस एस राजू की विदाई के बाद सदस्य प्रकाश थपलियाल बतौर कार्यवाहक जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन


पेपर लीक विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से एस राजू ने पांच अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। तभी से आयोग में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। सरकार ने व्यवस्था के तौर पर आयोग के सदस्य प्रकाश थपलियाल को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया था। हालांकि, इस बीच सरकार ने समूह-ग की सभी भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग को दे दी थी।
विज्ञापन


जीएस मर्तोलिया आईजी कार्मिक के पद से 31 अगस्त 2019 को रिटायर हुए थे। इसके बाद 27 नवंबर 2019 को सरकार ने मर्तोलिया को उत्तराखंड अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था। वर्तमान में वह इसी पद पर सेवाएं दे रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में मर्तोलिया ने बताया कि वह हल्द्वानी से देहरादून आ रहे हैं। यहां पहुंचकर पहले आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद एक-दो दिन में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed