फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Terrorist ariz khan indian mujahideen terror in uttarakhand

आतंकी जनैद की गिरफ्तारी से उत्तराखंड में हड़कंप, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के हाथ पैर फूले

Wed, 14 Feb 2018 10:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा Updated Wed, 14 Feb 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
Terrorist ariz khan indian mujahideen terror in uttarakhand
ariz khan

मोस्ट वांटेड आतंकी जुनैद की गिरफ्तारी से उत्तराखंड में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों के हाथ पैर फूल गए।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भले ही इंडियन मुजाहिदीन के इनामी आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद को उत्तराखंड की बनबसा से लगी नेपाल सीमा से गिरफ्तार करने का दावा कर रही हो, लेकिन यहां की पुलिस और खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस व खुफिया सूत्र ही नहीं खुद जिले के एसपी और यहां तक कि आईजी भी ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रहे हैं। गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली सीरियल बल ब्लास्ट में वांछित आतंकी आरिज खान को बनबसा से गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टुंडा की गिरफ्तारी की भी नहीं लगी थी भनक

Terrorist ariz khan indian mujahideen terror in uttarakhand
ariz khan

मीडिया में यह खबर प्रसारित होने के बाद न सिर्फ जिले की पुलिस व खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने कहा कि आतंकी आरिज चंपावत जिले की नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है या नहीं उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यही बात आईजी पूरन सिंह रावत ने भी कही है।

टुंडा की गिरफ्तारी की भी नहीं लगी थी भनक
टनकपुर। दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के बनबसा बार्डर से 16 अगस्त 2013 को आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को गिरफ्तार करने दावा किया था, लेकिन तब भी जिले की पुलिस व सीमा पर तैनात खुफिया एजेंसियों को इस आतंकी के बनबसा बार्डर से गिरफ्तार होने की भनक नहीं लगी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed