फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Territorial Army formed in Khanduri government will not be allowed to be closed Subodh uniyal Uttarakhand news

देहरादून: खंडूडी सरकार में बनी प्रादेशिक सेना को नहीं होने दिया जाएगा बंद, रक्षा मंत्री को लिखा गया पत्र

Tue, 25 Oct 2022 02:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Oct 2022 02:16 PM IST
सार

मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि अगले साल तक भुगतान न होने पर इनफैंट्री बटालियन ईटीएफ को रद्द कर दिया जाए। प्रदेश के गढ़वाल और कुुमाऊं मंडल के बंजर पहाड़ों को हरा-भरा करने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी की सरकार में गढ़वाल में 127 इंफैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) ईको टास्क फोर्स का गठन किया गया था, जबकि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में 130 इन्फैंट्री बटालियन ईटीएफ का गठन किया गया।

विज्ञापन
Territorial Army formed in Khanduri government will not be allowed to be closed Subodh uniyal Uttarakhand news
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि खंडूडी सरकार में बनी प्रादेशिक सेना को बंद नहीं होने दिया जाएगा। इनके मसले पर उनकी ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा गया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द इस मसले पर कोई निर्णय हो जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश के गढ़वाल और कुुमाऊं मंडल के बंजर पहाड़ों को हरा-भरा करने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी की सरकार में गढ़वाल में 127 इंफैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) ईको टास्क फोर्स का गठन किया गया था, जबकि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में 130 इन्फैंट्री बटालियन ईटीएफ का गठन किया गया।

विज्ञापन

 

दोनों ही बटालियन और इनकी दो-दो कंपनियों के पूर्व सैनिक तभी से बंजर पहाड़ों को हरा-भरा करने का बीड़ा उठाए हैं, लेकिन राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2018 से रक्षा मंत्रालय को पूर्व सैनिकों को दिए गए वेतन एवं प्रोजेक्ट पर आने वाले खर्च का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जो अब बढ़कर 132 करोड़ हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेना के एक अधिकारी के मुताबिक केंद्र को बकाया भुगतान न होने से रक्षा मंत्रालय की ओर से भर्ती रैली पर रोक लगा दी गई है। भर्ती रैली न होने से ईटीएफ में पूर्व सैनिकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि अगले साल तक भुगतान न होने पर इनफैंट्री बटालियन ईटीएफ को रद्द कर दिया जाए। 



ये भी पढ़ें...Dehradun: पूर्व डीजीपी सिद्धू के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, सरकारी जमीन कब्ज़ाने और पेड़ काटने का आरोप

रक्षा मंत्री को पत्र लिखा गया है कि उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। रक्षा मंत्रालय इस प्रकरण का अपने स्तर से निपटारा करे। - सुबोध उनियाल, वन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed