फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tenders are being given to outside companies, locals are unemployed

Dehradun News: बाहर की कंपनियों को दे रहे टेंडर, स्थानीय बेरोजगार

Tue, 24 Sep 2024 03:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Tenders are being given to outside companies, locals are unemployed
I
विज्ञापन

II दून ठेकेदार कल्याण समिति के बैनर तले ठेकेदारों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गुजरात और हैदराबाद समेत बाहर की कंपनियों के लिए 100 से 250 करोड़ तक के बड़े टेंडर निकाल रही है। जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है, ताकि स्थानीय ठेकेदार भागीदारी न कर सकें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर, जिला स्तरीय संगठन के अध्यक्ष नैनसिंह पंवार एवं महासचिव हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश से बाहर के ठेकेदारों को मौका दिया जा रहा है। जबकि स्थानीय बेरोजगार हो रहे हैं। सरकार अपने चहेतों को टेंडर देने के लिए अनुभव और टर्नओवर की बड़ी शर्तें लगा रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान विकास भंडारी, जसविंदर सिंह, दीपक चौहान, सैन सिंह रावत, हर्षवर्धन शर्मा, उम्मेद सिंह चौहान एवं प्रेम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed