फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tenant done Big Loot in bjp leader house after Mortgage her daughter

भाजपा नेता के घर बंधक बनाकर हुई लूट में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड को देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 03 Apr 2019 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Apr 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Tenant done Big Loot in bjp leader house after Mortgage her daughter
पकड़े गए लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में जिला पंचायत सदस्य प्रीति चौहान को असलहे की नोंक पर बंधक बनाकर जेवर और नकदी लूटने की वारदात के मास्टर माइंड को देख सब हैरानी में पड़ गए। लूट उन्हीं के किरायेदार ने की थी।

विज्ञापन


कनखल पुलिस और सीआईयू ने वारदात से पर्दा उठाते हुए लूट में शामिल चार आरोपियों को धर दबोचा जबकि एक जमानत तुड़वाकर जेल गया। एक आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें सरगर्मी से जुटी है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवर, नकदी और दो देसी तमंचे, खुखरी, कारतूस बरामद हुए है। 
विज्ञापन


थाना कनखल कैंपस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि 30 मार्च को कनखल की संदेशनगर कालोनी में जिला पंचायत सदस्य प्रीति चौहान, उनकी छह वर्षीय बेटी माही को धारदार हथियार की नोंक पर बंधक बनाकर जेवर और नकदी लूट ली गई थी। लूट की वारदात को अंजाम देकर तीन की संख्या में रहे आरोपी फरार होने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थी। मंगलवार की देर शाम सीआईयू और कनखल पुलिस की टीम ने सूचना मिलने पर निर्मल विवाह मंडप के पास छापामारी कर चार आरोपी दबोच लिए।

Trending Videos

आरोपियों के कब्जे से 95 हजार की रकम, सोने चांदी के जेवर, दो देसी तमंचे, एक खुखरी और चार कारतूस बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के नाम अशोक वर्मा पुत्र ब्रह्मपाल वर्मा निवासी ब्रह्मपुरी इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी मेरठ यूपी, वीरेंद्र वर्मा उर्फ मिर्ची पुत्र रतन लाल निवासी मोहल्ल चुचेला मंडी धनौरा अमरोहा मुरादाबाद यूपी, सूबे सिंह पुत्र रोडका सिंह निवासी लालडनपुर हल्दौर बिजनौर और राजीव वर्मा उर्फ राजू पुत्र ब्रह्मपाल निवासी गुलाब वाटिका गली नंबर 19 लोहनी जिला गाजियाबाद यूपी है। 

एसएसपी ने बताया कि इनका साथी परमेंद्र चौधरी पुत्र सूबे सिंह निवासी लाडनपुर हल्दौर बिजनौर अपने पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर बिजनौर जेल चला गया, जबकि लोकेंद्र पुत्र ब्रजपाल निवासी लाडनपुर हल्दौर बिजनौर की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि वीरेंद्र जिपं सदस्य प्रीति चौहान के घर के पास बने दूसरे मकान में भाई भाभी के साथ बतौर किरायेदार रहा था। उसी ने ही लूट की वारदात का ताना बाना बुना था। सूबे सिंह और परमेंद्र चौधरी पिता पुत्र हैं। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ कनखल विजेंद्र डोभाल, एसओ हरिओमराज चौहान, सीआईयू प्रभारी राजीव चौहान, एसआई ओमकांत भूषण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed