फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ten lakh fine per student for Higher fees recovery on sgrr medical college

शासन ने SGRR मेडिकल कॉलेज पर लगाया प्रति छात्र 10 लाख रुपए जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Tue, 17 Apr 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Ten lakh fine per student for Higher fees recovery on sgrr medical college
sgrr

एमबीबीएस छात्रों से निश्चित धनराशि से अधिक फीस वसूली प्रकरण में शासन की फीस निर्धारण कमेटी ने एसजीजीआर मेडिकल कालेज पर प्रति छात्र 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना वर्ष 2016-17 के एमबीबीएस बैच के मामले में किया गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि इस बैच में डेढ़ सौ छात्र थे, लेकिन अधिक फीस वसूले जाने का मामला 30-35 छात्रों से संबंधित है। इसके साथ ही वर्ष 2018-19 के एक मामले में भी मेडिकल कालेज को नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब प्रबंधन की ओर से दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2016-17 में एसजीआरआर मेडिकल कालेज गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध रहा है। विवि ने जो फीस निर्धारित की थी, उससे अधिक फीस वसूले जाने की शिकायत की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 Ten lakh fine per student for Higher fees recovery on sgrr medical college
money


पांच लाख रुपये निर्धारित फीस के स्थान पर 17.5 लाख रुपये फीस ली गई। इस पर मेडिकल कालेज प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था। कमेटी ने यह तय किया है कि जिन छात्रों से अधिक वसूली की गई, उनके हिसाब से प्रति छात्र 10 लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

इसके साथ ही वर्ष 2018-19 में भी एमबीबीएस कक्षाओं की अधिक फीस निश्चित कर ली गई। इस पर भी नोटिस जारी किया गया है, जिसका प्रबंधन की ओर से जवाब दे दिया गया है। इस संबंध में एसजीआरआर मेडिकल कालेज के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि अपीलीय अथॉरिटी 6 सप्ताह के अंदर प्रकरण का निस्तारण करे, ताकि फीस निर्धारित की जा सके।

कालेज प्रबंधन ने हाईकोर्ट को अवगत कराया था कि जो फीस सरकार ने तय की है, वह छह साल पुरानी है, जबकि फीस हर तीन साल बाद रिवाइज्ड होनी चाहिए। छात्रों को सीए की रिपोर्ट के आधार पर फीस बताई गई थी। 90 फीसदी छात्रों ने फीस स्वीकार कर ली भी। छात्रों को स्पष्ट कर दिया गया था कि हाईकोर्ट व अपीलीय प्राधिकरण द्वारा जो फीस तय की जाएगी, वह सभी को मान्य होगी। यह निर्णय कोर्ट की अवहेलना है और मान्य नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed