फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Temprature down due to rain and hail

बारिश और ओलावृष्टि ने फिर गिराया चकराता का पारा

Fri, 06 Mar 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Temprature down due to rain and hail
ओलावृष्टि के बाद चकराता बाजार रोड का नजारा। - फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता। चार दिन तक चटक धूप खिले रहने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। जौनसार बावर क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे सड़क बर्फ की तरह पूरी तरह से सफेद हो गई। बारिश और ओलावृष्टि से पारा खासा लुढ़क गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चकराता का अधिकतम तापमान 9 और न्यूनतम तीन डिग्री रहा। विकासनगर का तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। सुबह करीब पांच से छह बजे तक बारिश हुई। इसके बाद दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। शाम पांच बजे एक बार फिर से जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया। क्षेत्र में करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि होती रही। इससे सड़क पर बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई। लोग घरों और होटलों में दुबके रहे। मैदानी इलाकों में भी सुबह बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
चकराता। पर्वतीय अंचलों पर हुई ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। इससे काश्तकारों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को मौसम के बदले मिजाज के बीच चकराता छावनी बाजार समेत मगरोली, मोहना, सावरा, सुजऊ, होडा, छुटऊ, पुरोड़ी, ठाणा, मागटी, मेपावटा, मयरावना, पाटी, बुरास्वा, जाड़ी, लोहारी, मुंगाड़ समेत 24 गांव में करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे मटर, बीन, टमाटर, आड़ू, पुलम, खुमानी, नाशपाती की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed