फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tempo traveller Accident on badrinath Highway punjab Five Pilgrims Killed

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों को ले जा रहे टैंपो पर गिरे पत्थर, छह की मौत, चार घायल

Sun, 29 Sep 2019 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Sep 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Tempo traveller Accident on badrinath Highway punjab Five Pilgrims Killed
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को तीन धारा के समीप सिख तीर्थयात्रियों से भरे वाहन के ऊपर बोल्डर गिर गया। इस दुघर्टना में वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


दुर्घटना में घायल चार लोगों को सीएचसी देवप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकश रेफर कर दिया गया। यात्री मोहाली (पंजाब) से हेमकुंड की यात्रा पर निकले थे। इस घटना में यहां से गुजर रहा एक अन्य छोटा मालवाहक वाहन भी चपेट में आ गया, जिसमें सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति को भी हल्की चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


शनिवार अपराह्न 3.30 बजे तीनधारा के समीप ऋषिकेश से हेमकुंड की ओर जा रहे टेंपो ट्रेवलर के ऊपर अचानक भारी भरकम बोल्डर आ गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत ने बताया कि वाहन में चालक समेत दस लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पांच घायलों को किसी तरह वाहन से निकालकर सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) भेजा गया। अस्पताल पहुंचने तक एक और यात्री की मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, एसडीएम अनुराधा पाल और तहसीलदार बीएस कठैत भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा। 

मृतकों/घायलों के नाम

 मृतकों के नाम:

-तेजेंद्र सिंह उम्र (43) पुत्र जसपाल सिंह, निवासी मुंडी कांप्लेक्स, सेक्टर 70, मोहाली
-सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र देवराज सिंह, निवासी दशनेश नगर, नया गांव, मोहाली
-गुरुप्रीत सिंह (33) पुत्र गुरुनाम, निवासी सिरसैनी, मोहाली
-गुरुदीप सिंह (35) पुत्र वचना राम, निवासी जयती मजरी, गरीबदास, मोहाली
-जितेंद्रपाल सिंह (34) पुत्र सतनाम सिंह, निवासी पैराडाइज इन्कलेव, सेक्टर 49, चंडीगढ़
-वाहन चालक लबली सिंह

घायलों के नाम: देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम खरड़, मोहाली, रमेश निवासी अबदुल्लापुर, पिंजौर, पंचकूला हरियाणा, भूपेंद्र सिंह निवासी बग्गा माजरा, सोहना मोहाली और  अमृत पाल सिह  फेज 11, मोहाली। सभी को एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। 

यात्राकाल में कटिंग न करने के निर्देश
एसडीएम अनुराधा पाल ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्राकाल में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटिंग का काम बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, यात्रियों के रेफर होने पर लोनिवि एनएच खंड की ओर से तत्काल काम रोक दिया गया। ताकि एंबुलेंस जाम में न फंसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed