{"_id":"64a9c31994e3f1f8920fdfc7","slug":"temperature-dropped-five-degrees-due-to-rain-in-doon-dehradun-news-c-5-drn1005-195455-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Weather: दून में बारिश से पांच डिग्री गिरा तापमान, जगह-जगह हुए जलभराव से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Weather: दून में बारिश से पांच डिग्री गिरा तापमान, जगह-जगह हुए जलभराव से लोग हुए परेशान
Sun, 09 Jul 2023 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 04:13 PM IST
सार
Dehradun Weather News: बारिश से कई जगह ट्रैफिक जाम की भी समस्या देखने को मिली। खासकर डालनवाला, राजपुर रोड, घंटाघर और आईएसबीटी के पास लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में दिनभर हुई बारिश से तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। देर रात तक जारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को सुबह से शुरू हुई बारिश रुक रुककर देर रात तक जारी रही। इसके चलते कई जगह ट्रैफिक जाम की भी समस्या देखने को मिली।
खासकर डालनवाला, राजपुर रोड, घंटाघर और आईएसबीटी के पास लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीकेंड के चलते दूसरे राज्यों से आए लोगों को भी कुछ समय ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। बारिश के चलते देहरादून का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खासकर डालनवाला, राजपुर रोड, घंटाघर और आईएसबीटी के पास लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीकेंड के चलते दूसरे राज्यों से आए लोगों को भी कुछ समय ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। बारिश के चलते देहरादून का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, देर रात तक हुई तेज बारिश के चलते कई जगह जलभराव भी हुआ। एस्लेहॉल चौक, रेलवे स्टेशन चौक, माजरा चौक, आईएसबीटी चौक, धर्मपुर चौक में जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।