फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Temperature-dropped-11-degrees-four-days

Dehradun News: चार दिन में 11 डिग्री गिरा तापमान, तीन साल का रिकॉर्ड टूटा

Wed, 22 Mar 2023 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Temperature-dropped-11-degrees-four-days
पिछले शुक्रवार शाम से हो रही लगातार बारिश ने दूनवासियों को सर्दियों जैसा एहसास करा दिया है। पिछले चार दिनों में तापमान में 11 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में तापमान ने गिरावट का तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ष 2020 में मार्च में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास पहुंचा था। वहीं, मंगलवार को 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार शाम से दून सहित प्रदेशभर में लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को भी दून में सुबह से लेकर शाम तक हल्की से मध्यम बारिश होती रही। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री था। वहीं, मंगलवार को तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है। तापमान में हुई इस गिरावट ने लोगों को ठंडक का एहसास करा दिया। लोग जैकेट पहनकर बाहर निकले। वहीं, रात में रजाई का प्रयोग करने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन

----
बारिश भी बना सकती है रिकॉर्ड
चार दिन से हो रही लगातार बारिश अभी आगे भी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में वर्ष 2020 में मार्च में हुई बारिश का भी रिकॉर्ड टूट सकता है। वर्ष 2020 में मार्च में 153 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं, इस बार अब तक दून में 56 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बारिश से यातायात प्रभावित, कई जगह लगा जाम
बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सीवरलाइन बिछाए जाने के काम के चलते सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सुबह से जारी बरसात के कारण लोग कारों से घरों से निकले। इससे शहर की सड़कों पर यातायात का लोड बढ़ गया। इससे भी यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।
----
फसल के लिए नुकसान
गेहूं की फसल खेतों में तैयार खड़ी है और पकने को है। ऐसे में अधिक बारिश गेहूं की फसल के लिए नुकसान दायक साबित हो रही है। किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

---
आज बारिश से मिल सकती है राहत
देहरादून। मौसम में बुधवार से कुछ बदलाव संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे लगातार हो रही बारिश से राहत मिल सकती है। दून में दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले दो दिन पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर दून सहित अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दून में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। दोपहर और शाम को गर्जना वाले बादल विकसित होने की भी संभावना है। मौसम साफ रहने से ताममान में आठ डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed