{"_id":"5cd8fb62bdec22071b389e36","slug":"temperature-down-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः चार दिन में साढ़े तीन डिग्री गिरा पारा, गर्मी और उमस से कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः चार दिन में साढ़े तीन डिग्री गिरा पारा, गर्मी और उमस से कुछ राहत
Mon, 13 May 2019 10:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 13 May 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हल्के बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और आंधी के चलते पिछले चार दिन में दून के तापमान में करीब साढ़े तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को 39 डिग्री के अधिकतम स्तर तक पहुंचा पारा रविवार को गिरकर 35.5 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात से हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शाम के समय चलने वाली आंधी से मौसम में ठंडक आई है। दिन के समय हल्के बादल छाए रहने से दून के अधिकतम तापमान में पिछले चार दिनों में करीब चार डिग्री की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कुछ दिन मौसम इसी तरह का बना रहेगा।
विज्ञापन
15 तक रहेंगे बादल व बारिश
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में 15 मई तक बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 14 मई को 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
तापमान में गिरावट
दिनांक अधिकतम तापमान
नौ मई 39
10 मई 37
11 मई 36.5
12 मई 35.5