फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Telangana High Court CJ Raghavendra Singh became Chief Justice of Uttarakhand High Court

तेलंगाना हाईकोर्ट के सीजे राघवेंद्र सिंह बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Thu, 31 Dec 2020 08:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Dec 2020 08:04 PM IST
सार

  • कार्यवाहक सीजे रवि मलिमठ का तबादला हिमाचल हाईकोर्ट

विज्ञापन
Telangana High Court CJ Raghavendra Singh became Chief Justice of Uttarakhand High Court
nainital high court - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) राघवेंद्र सिंह चौहान का स्थानांतरण उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद कर दिया गया है। उनका स्थानांतरण आदेश यहां पहुंच गया है। न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन की सेवानिवृत्ति के बाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति रवि मलिमठ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाले हुए थे। उनका स्थानांतरण अब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर आ रहे राघवेंद्र चौहान का जन्म दिसंबर 1959 को राजस्थान में हुआ था। उन्होंने स्नातक की डिग्री 1980 में अमेरिका के आर्काडिया विश्वविद्यालय से और लॉ की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से 1983 में हासिल की।
विज्ञापन


2005 में वे राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए। 2015 में कर्नाटक हाईकोर्ट स्थानांतरण के बाद वे 2018 में हैदराबाद हाईकोर्ट में जज बने और तेलंगाना अलग राज्य बनने के बाद वहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2019 में तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद उन्होंने न्याय प्रणाली में सुधारों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने  कोविड -19 प्रबंधन,  स्वास्थ्य के मामलों और झीलों प्रबंधन जैसे प्रमुख मुद्दों को सुव्यवस्थित करने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी जारी किए। लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के लिए एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित कराने पर उनके प्रयास की सराहना की गई।

इधर, हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ का स्थानांतरण हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट कर दिया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेंद्र कश्यप के हस्ताक्षरों से जारी स्थानांतरण आदेश उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है।


न्यायमूर्ति रवि मलिमठ के हिमाचल प्रदेश स्थानांतरण की संस्तुति सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने 16 दिसंबर को की थी। पांच मार्च 2020 को उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली थी और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन की सेवानिवृत्ति के बाद वे उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed