{"_id":"68382f8677bd755683032a82","slug":"tehri-organizing-cooperative-conference-minister-dhan-singh-said-target-is-to-make-25-thousand-lakhpati-did-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri: सहकारिता सम्मेलन का आयोजन, मंत्री धन सिंह बोले- जिले में 25 हजार लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri: सहकारिता सम्मेलन का आयोजन, मंत्री धन सिंह बोले- जिले में 25 हजार लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
Thu, 29 May 2025 03:46 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 29 May 2025 03:46 PM IST
सार
मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक सोसायटी का गठन किया जाएगा। जहां पर स्थानीय लोगों को दवाइयां, जैविक उत्पाद जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर सभी तरह की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सहकारिता सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई टिहरी जिला मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि टिहरी जिले में इस वर्ष 25 हजार लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोजगार के अभाव में गांव से कोई भी महिला और युवा पलायन न करें। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक सोसायटी का गठन किया जाएगा। जहां पर स्थानीय लोगों को दवाइयां, जैविक उत्पाद जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर सभी तरह की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
आगामी 15 दिनों के अंतर्गत टिहरी जिले में 20 नए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं गांव में मिले इसके लिए जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जहां पर लोगों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Tehri: विधायक शक्ति लाल शाह के बेटे की शादी में घनसाली पहुंचे सीएम धामी, वर-वधू को दिया आशीर्वाद
विज्ञापन
इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को 0% ब्याज पर ऋण चेक भी वितरित किए गए हैं। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय ,पूर्व विधायक डॉक्टर धन सिंह नेगी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला आदि मौजूद रहे।