फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri News pickup vehicle accident on Thatyur Kanda Jakh motorway one killed

Tehri: थत्यूड़-कांडा-जाख मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क पर पलटा मेले से लौट रहा पिकअप वाहन, एक महिला की मौत, छह घायल

Sun, 07 May 2023 10:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, थत्यूड़(टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थत्यूड़(टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 May 2023 10:35 PM IST
सार

Tehri Pickup Vehicle Accident News: घटना रात करीब आठ बजे की है। पिकअप वाहन थत्यूड़ से कांडा जाख गांव जा रहा था। तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

विज्ञापन
Tehri News pickup vehicle accident on Thatyur Kanda Jakh motorway one killed
सड़क पर पलटा पिकअप वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी में रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। जौनपुर ब्लाक के थत्यूड़-कांडा-जाख मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। हादसे के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


Rajouri Encounter: गमगीन माहौल में हुआ शहीद का अंतिम संस्कार...रूचिन अमर रहे के नारों से गूंजा महादेव घाट
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना रात करीब आठ बजे की है। सभी लोग थत्यूड़ भद्रराज देवता मेले से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी पिकअप वाहन वाहन संख्या यूके 16 सीए 0357 कांडा जाख गांव से दो किमी पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कांडा जाखगांव की प्रिया असवाल( 26) पत्नी जगत सिंह असवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रीमा 18 वर्ष, पुत्री रणदीप ग्राम मथौली, शिवानी 17 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह निवासी कांडा जाख, सुनील 15 वर्ष पुत्र रण दीप, मनीष 15 वर्ष पुत्र सुंदर सिंह, पायल 16 वर्ष पुत्री प्रताप सिंह, जसपाल 24 वर्ष पुत्र बलबीर सिंह निवासी कांडा जाख घायल हुए हैं। घायलों को 108 व निजी वाहन से सीएचसी थत्यूड़ लेजाकर भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed