फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri News: Dead body of shopkeeper missing for six days was found in a ditch under suspicious circumstances

Tehri News: संदिग्ध परिस्थितियों में छह दिन से लापता दुकानदार का शव खाई में मिला, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 07 Jan 2025 08:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Jan 2025 08:46 PM IST
सार

Tehri News:  जंगल गई महिलाओं ने गुनोगी गांव को जाने वाली सड़क से दूर खाई में एक स्कूटी गिरी हुई देखी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Tehri News: Dead body of  shopkeeper missing for six days was found in a ditch under suspicious circumstances
दुकानदार का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले छह दिन से लापता चंबा के एक दुकानदार का शव आज संदिग्ध परिस्थितियों में चंबा-मसूरी रोड से गुनोगी गांव को जाने वाली सड़क की खाई में पड़ा मिला। गहरी खाई से शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ और पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक की पहचान सुदाड़ा गांव निवासी मदन सिंह तोमर के  बेटे मनीष तोमर (28) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक व्यापारी के सुदाडा गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मनीष चंबा में बैकरी की दुकान चलाता था। वह दो जनवरी को सुबह 11.30 बजे से लापता चल रहा था। उसके पिता की और से चंबा पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन छह दिनों तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


आज दोपहर करीब दो बजे घास काटने जंगल गई महिलाओं ने गुनोगी गांव को जाने वाली सड़क से दूर खाई में एक स्कूटी गिरी हुई देखी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्कूटी गहरी खाई में गिरी होने के कारण प्रारंभिक तौर पर कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee Accident: रोडवेज बस ने दो बाइक और स्कूटी सवारों को कुचला, हादसे में दो की मौत, हाईवे पर लगा जाम

टीम ने खाई में जाकर जांच की तो वहां मनीष का शव पड़ा हुआ मिला।  चंबा थाना अध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि शाम छह बजे कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया है।

मृतक के पिता खेती-बाड़ी करते हैं और बड़ा भाई देहरादून में एक कंपनी में कार्यरत है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

थाना अध्यक्ष बुटोला ने बताया कि घटना की जांच जारी है। यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं कि यह हादसा था या कोई अन्य कारण। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed